इंडियन बाज़ न्यूज़...में लोकसभा चुनाव 2024 के रण में कांग्रेस, भाजपा और बसपा के बाद अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दांव खेल दिया है। गोंगपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 11 लोकसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। जिसमें सरगुजा (एसटी) से डॉ. एल.एस. उदय, रायगढ़ (एसटी) से मदन गोंड़, जांजगीर चांपा (एससी) से मनहरण लाल भारद्वाज, कोरबा (जनरल) से श्याम सिंह मरकाम, बिलासपुर (जनरल) से नंदकिशोर राज, राजनांदगांव (जनरल) से नरेश कुमार मोटघरे, दुर्ग (जनरल) से मनहरण सिंह छेदैहा रायपुर (जनरल) से लालबहादुर यादव, महासमुन्द (जनरल) से फरीद कुरैशी, बस्तर (एसटी) से टीकम नागवंशी और कांकेर (एसटी) सूकचंद नेताम को प्रत्याशी बनाया गया है। उक्त जानकारी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय चकोले द्वारा प्रदाय की गई।