indian Baaz news…… रायगढ़
रायगढ़ के चक्रधर नगर के चक्रधर चौंक में दिनाँक 14.05. 2025 को स्वास्तिक मज़दूर सेवा समिति द्वारा रेडियम/रेट्रो दो पहिया तीन पहिया वाहनों में निः शुल्क लगाया गया। समिति का विशेष ध्यान साइकल पर था। साइकल वाले अधिकतर सुरक्षा के प्रति ध्यान कुछ आर्थिक, कुछ आलस्य वश अपने साइकल में नहीं लगाते, जिससे पीछे से आ रहे वाहनों को दिखाई नहीं देता जिससे दुर्घटना होने की आसार बढ़ जाते है। रायगढ़ जिले में बहुत उद्यम है जिससे काफी ज्यादा ट्रकों का आवाजाही रहती है। यातायात में हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु एक छोटा सा प्रयास किया गया।
जिसे रायगढ़ में अच्छा प्रतिसाद मिला। इस कार्यक्रम में स्वास्तिक मज़दूर सेवा समिति के अध्यक्ष अजय चकोले व् उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा साहू ने बताया की भविष्य में यह जन हित का कार्यक्रम रायगढ़ जिले के तमनार, सराईपाली, व् तराईमाल में भी किया जायेगा।