इंडियन बाज़ न्यूज़…….. रायपुर 

बर्लिन, बीजिंग व मॉस्को जैसे बड़े शहरों के साथ आप ट्रांसपोर्ट, ट्रैफिक प्रदूषण सुधार के लिए रिसर्च और डाटा प्रबंधन को मिलेगा प्रोत्साहन – महापौर  एजाज़ ढेबर

रायपुर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने का मिला मौका  महापौर  एजाज़ ढेबरगौरतलब हो की महापौर के इस अंतरराष्ट्रीय दौरे को लेकर भाजपा के नेताओ ने कई आरोप महापौर ढेबर पर लगाए थे, एवं मास्को यात्रा के दौरान हुए संधि को भी बेबुनियाद करार दिया था। इन सभी आरोपों का जवाब महापौर द्वारा समय-समय पर दिया जाता रहा है। इसी कड़ी में आज हुए प्रेसवार्ता में महापौर ढेबर ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहां की विगत वर्ष 2023 से अब तक मुझे मॉस्को अंतरराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट समिट में बुलाया जाता रहा है। मॉस्को सरकार द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विकसित एवं विकासशील देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। चीन ब्राजील मध्य एशिया पूर्व एशिया अफ्रीका के देशों के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित हुआ मैंने अपनी उद्बोधन में ट्रैफिक सुधार पर विचार व्यक्त किया। यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण क्षण रहा की मैंने अंतरराष्ट्रीय मंच में रायपुर का प्रतिनिधित्व किया। बीजिंग बाली मास्को जैसे बड़े शहरों के साथ अब हम भी ट्रांसपोर्ट सबमिट के सदस्य बनाकर एक दूसरे के साथ ट्रांसपोर्ट ट्रैफिक प्रदूषण सुधारने के लिए रिसर्च और डाटा का आदान-प्रदान एवं प्रोत्साहन देंगे। रायपुर में लाइट मेट्रो चलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी पर प्रस्तुतीकरण देखा।

आगे जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि मॉस्को,रूस और रायपुर, भारत के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। जिसमे संयुक्त रूप से दोनो देशों के बीच परिवहन- सड़क, बुनियादी ढांचे को विकसित करने व परिवहन प्रणालियों को सुधारने के लिए सहयोग करने की इरादे से आगे बढ़ेंगे और प्राथमिकता के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!