इंडियन बाज़ न्यूज़….. शेख मुस्ताक

ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण प्रेमियों को जोड़ते हुए निरंतर अपनी शाखा का विस्तार करते आ रही है। इसी कड़ी में विगत 14 जुलाई को खैरागढ जिले में टीम का गठन किया गया, जहां  25 से अधिक पर्यावरण प्रेमी ने ग्रीन आर्मी से जुड़कर कार्य करने हेतु वचन बद्ध हुए। इस अवसर पर फॉरेस्ट विभाग में 1 पौधा वृक्षारोपण कर पेड़ बचाओ जीवन बचाओ का संदेश भी दिया गया। वहीं   ग्रीन आर्मी प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे जी के नेतृत्व 17 जुलाई को कोरबा जिले में ग्रीन आर्मी टीम का गठन किया गया है। जहां लगभग 50 से अधिक पर्यावरण प्रेमी ग्रीन आर्मी कोरबा से जुड़े गए हैं। संस्था सदस्यों का कहना है  ग्रीन आर्मी के सदस्य संपूर्ण छत्तीसगढ़ को हरभरा करने का प्रयास कर रही है, हमारा छत्तीसगढ़ एक दिन हरियर छत्तीसगढ़ होगा हमारा प्रयाश संपूर्ण छत्तीसगढ़ को हरा भरा करने का है, और यह जल्द संभव होगा, संस्था लगातार वृक्षारोपण एवं जनजागरुकता अभियान चला रही है।

जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने मिल रहा है, संस्था सद्स्य ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने हेतु लोगों से अपील कर रही है। कोरबा एवं खैरागढ़ जिले में ग्रीन आर्मी गठन के दौरान मुख्य रूप से  उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी कोरबा जिले के मुख्य संरक्षक के रुप में ग्रीन आर्मी में शमिल हुवे। वहीं खैरागढ़ से श्री टीपी साहू अनुभागिया अधिकारी खैरागढ़ , श्री रविंद्र कुमार मेहरा प्रभारी अधिकारी उद्यानिकी विभाग, श्री अमृतलाल खुटे एसडीओ वन विभाग खैरागढ़,  श्री विप्लव साहू सभापति खैरागढ़ ,दुर्गेश नंदिनी स्वास्थ्य विभाग खैरागढ़ ,याकूब खान, जहीन पुलिस विभाग एलआईबी खैरागढ़ ,बिंदु रानी स्वास्थ्य विभाग खैरागढ़, श्री निलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे।

 

डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर, खैरागढ़ प्रभारी श्री शशिकांत यदु श्री मोहन वल्यानी,श्री तरुण शर्मा , श्री आशीष शर्मा, श्री सुखदेव सिंह भामरा,श्री देवकांत यदु, श्री चंद्रेश यदु, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी

शशिकांत यदु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!